Anuched on Importance of Games in Hindi

खेलों का हमारे जीवन में महत्व तथा स्थान हमें सहज ही समझ में आता है। यदि बच्चे खेलें-कूदें ना तो उनका जीवन नीरस सा हो जाये। इस बात पर आधारित, यह अनुच्छेद नीचे दिया गया है जिसको विद्यालयों में जाने वाले छात्र किसी भी प्रकार से प्रयोग में ला सकते हैं।

यदि आपके पास कोई टिप्पणी, सुझाव या प्रश्न हो तो अवश्य हमें लिखें।

___________________________________

खेलों का महत्तव

हमें बहुत से खेल पसंद होते हैं और हम बचपन से ही खेल खेलते आ रहे हैं। खेलों की दुनिआ में हमारा देश बहुत प्रगति कर रहा है और प्रतिदिन नए-नए खिलाड़ी देश का नाम रौशन कर रहे हैं। खेलों का बहुत महत्तव होता है और ये हमारी जीवन को प्रफुल्लित कर देते हैं। खेल हमारे शरीर को तंदरुस्त और फुर्तीला बनाते हैं। आज-कल बच्चे खेल खेलने की जगह मोबाइल या कंप्यूटर पर वीडियो गेम्स खेलते हैं जिससे उन्हें कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे की सर-दर्द, मोटापा, आँखों की रौशनी कम होना, स्मरण शक्ति का दुर्बल होना इत्यादि। खेल खेलने से बच्चों को इन सभी बिमारियों से सरलता से छुटकारा मिल सकता है और वह फुर्तीले और तंदरुस्त बन सकते हैं। खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल हमें नई-नई चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं जिससे हमारा मनोबल दृढ़ होता है और हम किसी भी चुनौती का डट कर सामना कर सकते हैं। खेल हमारे हृदय में एकता और सामूहिक कार्य करने की भावना को पैदा करते हैं। खेल हमें त्याग, आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाते हैं। खेलों से हमारे मन का तनाव दूर होता है और हमें शांति मिलती है। खेलों से हमारे शरीर में रक्तसंचार सदा बना रहता है जिससे हमारे सभी अंग सही काम करते रहते हैं। खेलों से हमारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल हमें परिश्रम करने का महत्तव सिखाते हैं। इस लिए कहा जाता है कि: ”खेल- कूद है स्वास्थ्य का मूल, इनमे भाग लेकर बनाओ जीवन अनुकूल”।

Related Posts

Who Should I Write My Essay About?

No matter what course you decide to take at college or university, writing assignments are one of the most important elements of the studying process. When preparing…

Essay on Importance of Yoga | योग और उसके लाभों पर अनुच्छेद | Topic on importance of Yoga

Below is the Topic on importance of Yoga??‍♂️ Let us know about your views and comments through comment box. Hindi Version योग शब्द संस्कृत भाषा से लिया…

कंप्यूटर: आज की आवश्यकता पर निबंध | Essay on Computer | कंप्यूटर पर अनुच्छेद | Anuched on Computer

नीचे कंप्यूटर और उसकी हमारे जीवन में महत्तता के बारे में एक संक्षेप में अनुच्छेद दिया गया है। कैसे हमारा जीवन कंप्यूटर से सरल व सफल हो…

Why does the Moon rise late on Karva Chauth? In Hindi | करवा चौथ के दिन चंद्रमा देर से क्यों उगता है?

पूर्णिमा के दिन, चंद्रमा बिल्कुल सूर्यास्त के समय उगता है। चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर एक बार यात्रा करने में 27.3 दिन लगते हैं और यह…

Anuched on Problem of Pollution in Hindi

प्रदूषण सम्पूर्ण जीव-जगत को प्रभावित करता है और मनुष्य ही है जो पृथिवी पर प्रदूषण फैलाता है। लाखों लोग प्रति वर्ष प्रदूषण के कारण मृत्यु को प्राप्त…

Anuched on My Favorite Festival in Hindi

सभी बच्चों को त्योहार बहुत पसंद होते हैं और लगभग सभी बच्चों का कोई ना कोई पसंदीदा त्योहार होता है। इसी संबंधित इस अनुच्छेद में हमनें एक…

Leave a Reply