कंप्यूटर: आज की आवश्यकता पर निबंध | Essay on Computer | कंप्यूटर पर अनुच्छेद | Anuched on Computer

नीचे कंप्यूटर और उसकी हमारे जीवन में महत्तता के बारे में एक संक्षेप में अनुच्छेद दिया गया है। कैसे हमारा जीवन कंप्यूटर से सरल व सफल हो सकता है, इसके बारे में लिखा गया है। यह निबंध छात्र या विद्यार्थी किसी भी प्रकार के कार्य के लिये प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि गृहकार्य, अभ्यास अथवा किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये।

यदि आपके पास कोई सुझाव, टिप्पणी अथवा संशय है तो कृपया हमें कमेंट्स के द्वारा लिखें।

Essay on Computer-

Image result for computer

वर्तमान युग कंप्यूटर युग है। यदि भारतवर्ष पर नज़र दौड़ाकर देखें तो हम पाएँगे कि जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रवेश हो गया है। बैंक, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, डाक खाने, बड़े-बड़े उद्योग-कारखाने व्यवसाय हिसाब-किताब, रुपये गिनने तक की मशीनें कंप्यूटरीकृत हो गई हैं। अब भी यह कंप्यूटर का प्रारंभिक प्रयोग है।

आने वाला समय इसके विस्तृत फैलाव का संकेत दे रहा है प्रश्न उठता है कि क्या कंप्यूटर आज की जरूरत है? इसका उत्तर है- कंप्यूटर जीवन की मूलभूत अनिवार्य वस्तु तो नहीं है, किन्तु इसके बिना आज की दुनिया अधूरी जान पड़ती है। सांसारिक गतिविधियों, परिवहन और संचार उपकरणों आदि का ऐसा विस्तार हो गया है कि उनहे सुचार रूप से चलाना अत्यंत कठिन होता जा रहा है।

पहले मनुष्य जीवन-भर में अगर सौ लोगों के संपर्क में आता था तो आज वह दो-हज़ार लोगों के संपर्क में आता है। पहले दिन में पाँच-दस लोगों से मिलता था तो आज पचास-सौ लोगों से मिलता है। पहले वह दिन में काम करता था तो आज राते भी व्यस्त रहती हैं। आज व्यक्ति के संपर्क अढ़ रहे हैं, व्यापार बढ़ रहे हैं, गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, आकांक्षाएँ बढ़ रही हैं, साधन बढ़ रहे हैं इस अनियंत्रित गति को सुव्यवस्था देने की समस्या आज की प्रमुख समस्या है। कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी है, इस आवश्यकता ने अपने अनुसार निदान ढूंढ लिया है।


कंप्यूटर एक ऐसी स्वचालित प्रणाली है जो कैसी भी अव्यवस्था को व्यवस्था में बदल सकती है। हड़बड़ी में होने वाली मानवीय भूलों के लिए कंप्यूटर राम बाण औषधि है। क्रिकेट के मैदान में अंपायर की निर्णायक भूमिका हो या लाखों करोड़ों की लंबी-तबी गणनाएँ कंप्यूटर पलक झपकते ही आपकी समस्या हल कर सकता है। पहले इन कामों को करने वाले कर्मचारी हड़बड़ाकर काम करते थे, एक भूल से घबराकर और अधिक गड़बड़ी करते थे। परिणामस्वरूप काम कम, तनाव अधिक होता था। अब कंप्यूटर की सहायता से काफी सुविधा हो गई है।

Also visit- https://whyhindi.com/how-to-upload-a-video-on-youtube-in-hindi-how-to-upload-a-video-on-youtube-in-android-youtube/

Related Posts

Who Should I Write My Essay About?

No matter what course you decide to take at college or university, writing assignments are one of the most important elements of the studying process. When preparing…

Essay on Importance of Yoga | योग और उसके लाभों पर अनुच्छेद | Topic on importance of Yoga

Below is the Topic on importance of Yoga??‍♂️ Let us know about your views and comments through comment box. Hindi Version योग शब्द संस्कृत भाषा से लिया…

Why does the Moon rise late on Karva Chauth? In Hindi | करवा चौथ के दिन चंद्रमा देर से क्यों उगता है?

पूर्णिमा के दिन, चंद्रमा बिल्कुल सूर्यास्त के समय उगता है। चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर एक बार यात्रा करने में 27.3 दिन लगते हैं और यह…

Anuched on Problem of Pollution in Hindi

प्रदूषण सम्पूर्ण जीव-जगत को प्रभावित करता है और मनुष्य ही है जो पृथिवी पर प्रदूषण फैलाता है। लाखों लोग प्रति वर्ष प्रदूषण के कारण मृत्यु को प्राप्त…

Anuched on My Favorite Festival in Hindi

सभी बच्चों को त्योहार बहुत पसंद होते हैं और लगभग सभी बच्चों का कोई ना कोई पसंदीदा त्योहार होता है। इसी संबंधित इस अनुच्छेद में हमनें एक…

Anuched on Importance of Games in Hindi

खेलों का हमारे जीवन में महत्व तथा स्थान हमें सहज ही समझ में आता है। यदि बच्चे खेलें-कूदें ना तो उनका जीवन नीरस सा हो जाये। इस…

Leave a Reply