Hanuman Chalisa in Hindi

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर।।

राम दूत अतुलित बल धामा। अन्जनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरङ्गी। कुमति निवार सुमति के सङ्गी।।

कञ्चन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुण्डल कुञ्चित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै।।

सङ्कर सुवन केसरीनन्दन। तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

बिद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लषन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लङ्क जरावा।।

भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचन्द्र के काज सँवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते। कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मन्त्र बिभीषन माना। लङ्केस्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रच्छक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हाँक तें काँपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरन्तर हनुमत बीरा।।

सण्कट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा।।

और मनोरथ जो कोइ लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु सन्त के तुम रखवारे। असुर निकन्दन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।

राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम जनम के दुख बिसरावै।।

अन्त काल रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

सण्कट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरु देव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बन्दि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चलीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा।।

Related Posts

Why Nutrition is Important for Schoolchildren

खाली पेट तो किसी के दिमाग की बत्ती नहीं जलती यह लेख वैज्ञानिक तथा चिकित्सों द्वारा प्रदान किए गए तथ्यों पर आधारित नहीं है अपितु एक व्यक्तिगत…

The Problem with English Transliteration into Hindi

Have you noticed various news channels and almost all web resources use a lot of transliterated words from the English language to Hindi? In fact, if you…

क्रिनोवेशन टेक्नोलॉजीज ने आईपीवी के नेतृत्व में जुटाए 2.0 मिलियन अमेरिकी डॉलर

# इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स ने क्रिनोवेशन टेक्नोलॉजीज के लिए फंडिंग में किया 20 लाख डॉलर का निवेश # शैक्षणिक संस्थानों में डिजिटल टेक्नोलॉजी की कमी पूरा करने का है लक्ष्य # शैक्षिक…

पिता जी की दी हुई सीख–40 वर्ष बाद अनुभव की

आप में से बहुत से लोग फव्वारे के स्थान पर बाल्टी में पानी भर कर नहाते होंगे। गाँव में बचपन में हमें भी यही आदत है। आधुनिक…

#दंगल टीवी पर देखिये टॉप 3 टीवी शादियां

दिलचस्प कथानक जो दर्शकों को बांधे रखते हैं शुभ-शगुन शुभ-शगुन, दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाला एक दैनिक सीरियल है जो घटनाक्रमों के एक दिलचस्प मोड़ से…

एयरएशिया इंडिया द्वारा केबिन क्रू की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में भर्ती अभियान

बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गोवा को जोड़ने वाली दैनिक सीधी उड़ानों के साथ लखनऊ में अपने नेटवर्क विस्तार के अनुरूप एयरएशिया इंडिया एयरलाइन ने लखनऊ, उत्तर…

Leave a Reply