Story in Hindi for Class 1 | बाल कहानी बच्चों के लिए | हिंदी में कहानी

कहानी का शीर्षक: काला चूहा, सफेद चूहा

एक बार की बात है कि दो मित्र पालतू जानवरों की एक दुकान पर जाते हैं और दो चूहे खरीदते हैं। एक का रंग सफेद होता है और दूसरे का काला। दोनों चूहे भी आपस में मित्र होते हैं पर अब उन्हें एक दूसरे से अलग होकर रहना होगा।

दोनों मित्र एक-एक चूहा लेकर अपने घर आ जाते हैं।

कुछ दिनों बाद काले चूहे वाला लड़का अपने मित्र के घर जाता है और अपने चूहे को भी साथ ले जाता है।

दोनों चूहे एक दूसरे को मिलकर बहुत खुश होते हैं। काला चूहा बताता है कि वह बहुत अच्छे से रह रहा है क्योंकि उसके लिए एक नया लकड़ी का घर बनाया गया है और उसमें साफ बर्तनों में उसके लिए भोजन और पानी रखा जाता है। उसके सोने के लिए एक छोटा सा बिस्तर भी बनाया गया है।

सफेद चूहा उदास होकर कहता है कि उसके साथ तो बहुत बुरा होता है। उसे फर्श पर ही सोना पड़ता है और खाने में जूठन ही मिलती है। वो लगभग ही रो ही पड़ता। उसकी दशा देखकर काले चूहे को भी बहुत दुख हुआ।

दोनों ने एक युक्ति सोची कि यदि सफेद चूहे को उसके वाला लड़का छोड़ दे तो वो भी काले चूहे के साथ रह सकेगा। बस वे दोनों अवसर की प्रतीक्षा करने लगे।

कुछ दिनों बाद, सफेद चूहे वाला लड़का अपने मित्र के घर जाता है। सफेद चूहा यही तो चाहता था। वो वहाँ पहुँचकर बहुत ही विचित्र व्यवहार करने लगा। जिस पिंजरे में उसे ले गए थे, उसे अपने दाँतों से काटने लगा। ऊँचे स्वर में चिल्लाने लगा और इधर-उधर घूमने लगा। उसके वाला लड़का बहुत परेशान हो गया और उसने अपने मित्र से पूछा कि क्या वो सफेद चूहे को भी अपने पास रख लेगा। वो लड़का मान गया।

बस, सफेद चूहा मन-ही-मन बहुत खुश हुआ। वो यही चाहता था कि वो भी काले चूहे वाले लड़के के पास रहे।

उसे वहीं छोड़कर दूसरा लड़का अपने घर चला गया। काले चूहे वाले लड़के ने, सफेद चूहे के लिए भी वैसी ही व्यवस्था कर दी और दोनों चूहे आनन्द से वहाँ रहने लगे।

शिक्षा: धैर्य और युक्ति से बिगड़ा काम भी बन सकता है।

Related Posts

Short Moral Story in Hindi for Class 12

शैलजा अब वयस्क अवस्था में आ चुकी थी तथा अपनी व्यवसायिक पढ़ाई को आरम्भ करने कोई नौकरी करने की सोचती थी। उसके मन में बहुत से भाव…

Hindi-story-for-class-3

Short Story in Hindi With Moral for Class 3

Writing stories for kids is not easy–more so in the Hindi language because my working language is English. However, whenever there is some incident or happening that…

hindi-short-story-with-moral-for-class-4

Hindi Short Story With Moral for Class 4

यह कहानी आज से लगभग 30 वर्ष पुरानी होगी। पञ्जाब प्रान्त के एक छोटे से गाँव में एक लड़का रहता था। उसका नाम अविनाश था। वो प्रतिदिन…

Story-in-Hindi-for-Class-8-with-Moral

Story in Hindi for Class 8 With Moral

हिन्दी कहानी–परिश्रम तथा प्रोत्साहन यह कहानी एक ऐसे बच्चे की है जो आठवीं कक्षा का छात्र था। उसका नाम ऋषि था। वो बैडमिन्टन खेला करता था तथा…

Short Hindi Story for Class 6 With Moral

Last year, I was in Chennai visiting a friend and we went on the bike to visit some places including the Marina Beach. We went to the Snake…

बाल कहानी–लड़की और मछली

ये कहानी कल ही मैंने अपनी बेटी को सुनाते हुये बनायी थी। जैसा कि मैंने पहले भी कहानियों में लिखा था कि जो भी कहानी अच्छी लगेगी…

Leave a Reply