हिन्दी सीखें–लिङ्ग बदलना (Gender Change)

Hindi Gender

हिन्दी भाषा में लिङ्ग बदलना (Methods of changing Gender in Hindi Language)

पुल्लिङ्ग से स्त्रीलिङ्ग में बदलने के ढङ्ग (Changing Masculine to Feminine)

नियम (Rule)

  • जो पुल्लिङ्ग शब्द (अ) से समाप्त होते हैं उनके पीछे (आ) लगाने से स्त्रीलिङ्ग बन जाता है। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग
आचार्य आचार्या
श्याम श्यामा
आत्मज आत्मजा
शिष्य शिष्या
आदरणीय आदरणीया
श्वेत श्वेता
पूज्य पूज्या
प्रिय प्रिया
सुत सुता
महोदय महोदया
  • जिस पुल्लिङ्ग शब्द के अन्त में (अक) आये उसके स्थान पर (इका) लगाने से स्त्रीलिङ्ग बन जाता है। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग 
पाठक पाठिका
लेखक लेखिका
पुस्तक पुस्तिका
शिक्षक शिक्षिका
अध्यापक अध्यापिका
बालक बालिका
गायक गायिका
धावक धाविका
नायक नायिका
सेवक सेविका
  • पुल्लिङ्ग शब्द के अन्त में आया (अ, आ,) को (ई) में बदलने से स्त्रीलिङ्ग बन जाता है। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग 
मुरगा मुरगी
देव देवी
मौसा मौसी
दादा दादी
मामा मामी
लड़का लड़की
चाचा चाची
पुत्र पुत्री
बेटा बेटी
बकरी बकरी
  • पुल्लिङ्ग शब्द के अन्त (आ) को हटाकर (इया) में बदलने से स्त्रीलिङ्ग बन जाता है।
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग
गुड्डा गुडिया
चुहा चुहिया
बूढ़ा बूढ़िया
कुत्ता कुतिया
बेटा बिटिया
लोटा लुटिया
  • पुल्लिङ्ग शब्द के अन्त में (इन) लगाने से भी स्त्रीलिङ्ग बन जाता है। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग
ग्वाला ग्वालिन
कहार कहारिन
लुहार लुहारिन
माली मालिन
कुम्हार कुम्हारिन
नाई नाइन
धोबी धोबिन
तेली तेलिन
  • कुछ पुल्लिङ्ग शब्दों के अन्त में (नी) लगा लेने से भी स्त्रीलिङ्ग बन जाते हैं। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग 
चोर चोरनी
ऊँट ऊँटनी
सिंह सिंहनी
मोर मोरनी
भील भीलनी
  • कुछ पुल्लिङ्ग शब्दों के अन्त में (अ) हटा कर (आनी) लगाने से स्त्रीलिङ्ग बन जाते हैं। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग
सेठ सेठानी
देवर देवरानी
भव भवानी
जेठ जेठानी
  • कुछ पुल्लिङ्ग शब्दों के अन्त में (ई) हटा कर (इनी) लगा देने से स्त्रीलिङ्ग बन जाते हैं। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग 
अभिमानी अभिमानिनी
तपस्वी तपस्विनी
यशस्वी यशस्विनी
हाथी हाथिनी
स्वामी स्वामिनी
वनवासी वनवासिनी
  • जिस पुल्लिङ्ग शब्द के अन्त में (मान, वान) को हटा कर (मती, वती) लगा दिया जाये तो स्त्रीलिङ्ग बन जाता है। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग 
रूपवान रूपवती
भगवान भगवती
श्रीमान श्रीमती
गुणवान गुणवती
बलवान बलवती
बुद्धिमान बुद्धिमती
  • कुछ पुल्लिङ्ग शब्दों का स्त्रीलिङ्ग रूप भिन्न रूप से ही बन जाता है। जैसे-
पुल्लिङ्ग स्त्रीलिङ्ग 
ससुर सास
दिन रात
पिता माता
विधुर विधवा
भाई बहन
कवि कवयित्री
पुरष स्त्री
वर वधू
नर मादा
राजा रानी
बैल गाय

Related Posts

Why Nutrition is Important for Schoolchildren

खाली पेट तो किसी के दिमाग की बत्ती नहीं जलती यह लेख वैज्ञानिक तथा चिकित्सों द्वारा प्रदान किए गए तथ्यों पर आधारित नहीं है अपितु एक व्यक्तिगत…

The Problem with English Transliteration into Hindi

Have you noticed various news channels and almost all web resources use a lot of transliterated words from the English language to Hindi? In fact, if you…

क्रिनोवेशन टेक्नोलॉजीज ने आईपीवी के नेतृत्व में जुटाए 2.0 मिलियन अमेरिकी डॉलर

# इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स ने क्रिनोवेशन टेक्नोलॉजीज के लिए फंडिंग में किया 20 लाख डॉलर का निवेश # शैक्षणिक संस्थानों में डिजिटल टेक्नोलॉजी की कमी पूरा करने का है लक्ष्य # शैक्षिक…

पिता जी की दी हुई सीख–40 वर्ष बाद अनुभव की

आप में से बहुत से लोग फव्वारे के स्थान पर बाल्टी में पानी भर कर नहाते होंगे। गाँव में बचपन में हमें भी यही आदत है। आधुनिक…

#दंगल टीवी पर देखिये टॉप 3 टीवी शादियां

दिलचस्प कथानक जो दर्शकों को बांधे रखते हैं शुभ-शगुन शुभ-शगुन, दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाला एक दैनिक सीरियल है जो घटनाक्रमों के एक दिलचस्प मोड़ से…

एयरएशिया इंडिया द्वारा केबिन क्रू की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में भर्ती अभियान

बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गोवा को जोड़ने वाली दैनिक सीधी उड़ानों के साथ लखनऊ में अपने नेटवर्क विस्तार के अनुरूप एयरएशिया इंडिया एयरलाइन ने लखनऊ, उत्तर…

This Post Has 6 Comments

    1. बापू का स्त्रीलिंग “माँ” ही होगा। भले ही प्रचलित भाषा में कई बार स्थानीय लोग “बेबे” भी कह देते हैं जिसका अर्थ माँ से ही होता है।

Leave a Reply to SahajaCancel reply