जीवन जाच

जीवन जीने की कला ही जाच है। इसमें सुख-दु:ख, जय-पराजय और लाभ-हानी समान चलते हैं।

भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा है- ‘सुखदु:खे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ’।

वाल्मीकि रामायण में लिखा है- ‘दुर्लभं हि सदा सुखम्’।

महाकवि गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है-

तुलसी इस संसार में, सुख दु:ख दोनों होय।
ज्ञानी काटे ज्ञान से, मूरख काटे रोय।।

Some points that will benefit you:

  1. आस्तिक बनें (Be Theist)- ईश्वर पर भरोसा आवश्यक है। ‘ईश्वर जो कुछ करता है – अच्छा ही करता है’। श्रद्धापूर्वक की गयी प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती। दिन का प्रारम्भ प्रार्थना से करें और अन्त भी प्रार्थना से करें।
  2. माता-पिता की सेवा (Serving Parents)- माता-पिता को प्रत्यक्ष देव व तीर्थ माना गया है। आयु, विद्या, यश और बल उनके आशीर्वाद से बढ़ते हैं। श्रीरामचरितमानस की शिक्षा है-
    सुनु जननी सोइ सुतु बड़भागी। जो पितु मातु बचन अनुरागी।।
    मनुस्मृति कहती है- अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविन:।
    चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम्।।
  3. सुख दो, सुख मिलता है (Give and Take are Reciprocal)- दूसरों को  प्रसन्नता, सुख और प्रेम देनेपर ही सुख की प्राप्ति होती है। ‘जो दोगे वही तो मिलेगा’ और ‘जैसा बोओगे वैसा काटोगे’ ।
    संत तुलसी ने लिखा है- चार वेद षट् शास्त्र में बात मिली हैं दोय।
    सुख दीन्हे सुख होत है दु:ख दीन्हे दु:ख होय।।
  4. सदैव सन्तुष्ट रहना (Be Content)- सन्तोष सुख और असन्तोष दुख है। ‘सन्तोष: परमं सुखम्’ । ‘अशान्तस्य कुत: सुखम्’ ? परिश्रम और पुरुषार्थ से सुख मिलता है। अशान्ति भाग जाती है।
  5. धैर्य रखें (Keep Patience) – धैर्य रखने से कठिन समस्यायों का समाधान होता है और परिस्थितियाँ भी अनुकुल हो जाती हैं। हितोपदेश में लिखा है- ‘विपदि धैर्यम्’ ।

Related Posts

Why Nutrition is Important for Schoolchildren

खाली पेट तो किसी के दिमाग की बत्ती नहीं जलती यह लेख वैज्ञानिक तथा चिकित्सों द्वारा प्रदान किए गए तथ्यों पर आधारित नहीं है अपितु एक व्यक्तिगत…

The Problem with English Transliteration into Hindi

Have you noticed various news channels and almost all web resources use a lot of transliterated words from the English language to Hindi? In fact, if you…

क्रिनोवेशन टेक्नोलॉजीज ने आईपीवी के नेतृत्व में जुटाए 2.0 मिलियन अमेरिकी डॉलर

# इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स ने क्रिनोवेशन टेक्नोलॉजीज के लिए फंडिंग में किया 20 लाख डॉलर का निवेश # शैक्षणिक संस्थानों में डिजिटल टेक्नोलॉजी की कमी पूरा करने का है लक्ष्य # शैक्षिक…

पिता जी की दी हुई सीख–40 वर्ष बाद अनुभव की

आप में से बहुत से लोग फव्वारे के स्थान पर बाल्टी में पानी भर कर नहाते होंगे। गाँव में बचपन में हमें भी यही आदत है। आधुनिक…

#दंगल टीवी पर देखिये टॉप 3 टीवी शादियां

दिलचस्प कथानक जो दर्शकों को बांधे रखते हैं शुभ-शगुन शुभ-शगुन, दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाला एक दैनिक सीरियल है जो घटनाक्रमों के एक दिलचस्प मोड़ से…

एयरएशिया इंडिया द्वारा केबिन क्रू की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में भर्ती अभियान

बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गोवा को जोड़ने वाली दैनिक सीधी उड़ानों के साथ लखनऊ में अपने नेटवर्क विस्तार के अनुरूप एयरएशिया इंडिया एयरलाइन ने लखनऊ, उत्तर…

Leave a Reply